फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हरिकिशनापुर में खेत में दिखे बाघ के पगचिह्न

विज्ञापन
ग्रामीणो से वार्ता करते वन विभाग के डिप्टी रेंजर । संवाद
विज्ञापन
न्यूरिया। गांव हरकिशनापुर निवासी बृजनंदन के खाली पड़े खेत में सोमवार को बाघ के पगचिह्न दिखाई दिए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कांबिंग की और ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

चार दिन पहले बाघ ने गन्ने के खेत में काम कर रहे हरकिशनापुर निवासी अमर सिंह को हमलाकर घायल कर दिया था। उसी खेत से करीब 500 मीटर दूर बृजनंदन के खाली पड़े खेत में ग्रामीणों ने बाघ के पगचिह्न देखे। सूचना पर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर शेर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। जानवरों का कहना है बाघ गन्ने के खेत में चला गया है। बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में भय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें