फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में बाघ ने किया हमला, दो भैंसों को मार डाला

Fri, 28 Jul 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में माला जंगल से सटे क्षेत्र में बाघ की दहशत बढ़ने लगी है। एक दिन पूर्व विधिपुर गांव में भैंस पर हमले के बाद अब दूसरे दिन बिनौर फार्म के निकट बाघ ने दो भैंसों को मार डाला। सूचना पर माला रेंजर डीके श्रीवास्तव ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


माला रेंज से सटे क्षेत्र में बड़ी संख्या में सिख फार्मर खेतों पर ही फार्म हाउस बनाकर रहते है, साथ ही आसपास कई गांव भी हैं। इन गांव और फार्म हाउस में अक्सर बाघ की चहलकदमी देखने को मिलती है। बृहस्पतिवार को बिनौर फार्म के निकट खेत में चर रही सतनाम कौर की दो भैंसों पर हमला कर बाघ ने मार डाला।

इसकी सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खेतों पर काम कर रहे मजदूर भी काम छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस पर पहले बीट प्रभारी रूपलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों को बताया, जिस पर कुछ देर बाद माला रेंजर डीके श्रीवास्तव टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पीड़िता सतनाम कौर से बात कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके लिए दोनों भैंसों का पोस्टमार्टम कराया गया। यहां बता दें कि एक दिन पूर्व बुधवार को भी बाघ ने जंगल से सटे गांव विधिपुर निवासी रामस्वरूप और शिवचरण की भैंसों पर हमला कर घायल कर दिया था। हालांकि इन दोनों घटनाओं में सात किमी की दूरी है और दोनों अलग-अलग क्षेत्रों में हैं, लेकिन बाघ के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें