फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने पशुशाला में घुसकर बछड़े को किया घायल, मौत

Thu, 02 Feb 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बाघ ने पशुशाला में घुसकर बछड़े को किया घायल, मौत
विज्ञापन
 तराई क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में बीती रात टाइगर ने एक पशुशाला में घुसकर गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। शोर शराबे पर बाघ भाग निकला, लेकिन घायल बछड़े ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है। घटना बुधवार रात गांव निवासी गुरुदयाल सिंह के पशुशाला में हुई। गुरुदयाल सिंह ने बताया कि रात करीब दस बजे उनका परिवार सो रहा था। करीब डेढ़ घंटे बाद बाघ पशुशाला में घुस गया। उसने वहां बंधे एक बछड़े पर हमला कर ले जाने का प्रयास किया। जानवरों के रंभाने पर घर के लोग जग गए। पशुशाला में किसी जंगली जानवर के घुसने की भनक पर सभी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बाघ घायल बछड़े को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई थी। सुबह कुछ वनकर्मी भी मौके पर जांच करने आए थे। इधर क्षेत्र में बाघ की चहल कदमी से क्षेत्रावासियों में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें