फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की सिंचाई कर रहे मजदूरों के सामने आया बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/अमरिया। धान के खेत में सिंचाई कर रहे दो मजदूरों के सामने बाघ आने से एक मजदूर मौके पर बेहोश हो गया, जबकि दूसरे मजदूर ने भागकर अपनी जान बचाई और फार्म के मालिक को इसकी सूचना दी। अनहोनी की आशंका को देखते हुए ट्रैक्टर पर सवार होकर वनकर्मियों ने बेहोश हुए मजदूर की खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद मजदूर घटनास्थल से करीब दो किमी दूर ड्यूनी डैम इलाके में सकुशल मिल गया।
विज्ञापन

घटना अमरिया तहसील क्षेत्र के सूरजपुर इलाके में रविवार दोपहर डेढ़ बजे हुई। ग्राम प्रधान परमवीर सिंह पैरी के धान के खेत में मजदूर शंकरलाल और मंगली प्रसाद सिंचाई कर रहे थे। इस बीच अचानक उनके समीप से होकर एक बाघ गुजरा। ऐसे मे बाघ देख शंकर लाल बेसुध होकर गिर पड़ा। वहीं बाघ को देख मंगली प्रसाद ने भागकर अपनी जान बचाई और फार्म हाउस पर पहुंचकर ग्राम प्रधान को पूरी बात बताई। अनहोनी की आशंका होने के चलते प्रधान ने इसकी सूचना तत्काल सामाजिक वानिकी प्रभाग के वनकर्मियों को दी। मजदूर के खेत में बेहोश होने और बाघ की मौजूदगी को देखकर वनकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर पर सवार होकर मजदूर शंकर लाल की खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान शंकर लाल खेत में नहीं मिला। इस पर वनकर्मियों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू कर दी। कुछ देर बाद मजदूर शंकरलाल घटनास्थल से करीब दो किमी दूर ड्यूनी डैम के इलाके में सकुशल मिल गया। वनकर्मी मजदूर को लेकर फार्म हाउस पहुंचे और प्रधान के सुपुर्द कर दिया। शंकर लाल ने बताया कि उसने अभी जल्द ही यहां काम करना शुरू कर दिया है। रास्ते की पूरी तरह से जानकारी न होने के कारण वह जान बचाने के लिए ड्यूनी डैम की ओर भाग गया था। सामाजिक वानिकी प्रभाग की वन दरोगा सोनी सिंह ने बताया कि सूरजपुर में बाघ की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मजदूर भी सकुशल मिल गया है। किसानों और मजदूरों को सतर्कता के साथ समूह में खेतों में काम करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें