फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूरों पर बाघ ने लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। जंगल के बाहर घूम रहे बाघ की सक्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। शाहगढ़ क्षेत्र में खन्नौत नदी से बाहर निकले बाघ ने पास में ही गन्ने के खेत में छिलाई कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। हालांकि सभी बाल बाल बच गए। शोर मचाकर मजदूर जान बचाकर मौके से भागे। सूचना मिलने पर सामाजिक वानिकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के जंगल से बाहर निकलकर माधोटांडा क्षेत्र में चहलकदमी कर रहे बाघ इंसानों के लिए आफत बनते जा रहे है। हरदोई ब्रांच और खारजा नहर के अलावा खन्नौत नदी में शरण लिए बाघ के शनिवार को डगा गांव के पास पैरों के निशान देखे गए थे। क्षेत्रीय वन अफसर पुराने बाघ के होने का दावा करने के साथ उसके जंगल की ओर जाने तक की बात कहते दिखे, लेकिन रविवार दोपहर खन्नौत नदी से बाहर निकला बाघ शाहगढ़ रेलवे स्टेशन के पास किसान सुखजीत सिंह सोनू के गन्ने के खेत में पहुंच गया और खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूरों पर छलांग लगा दी। हमले में अभयपुर निवासी मजदूर राम खिलावन बाल बाल बच गया। शोर शराबा कर सभी मजदूर जान बचाकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद सामाजिक वानिकी रेंजर अयूब हसन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। रेंजर ने बताया कि गन्ने के खेत में बाघ के पैरों के निशान तो मिले हैं, लेकिन नमी होने के चलते पुराने बाघ के पैरों के निशान से मिलान करने मुश्किल हो रहा है। मजदूर पूरी तरह सुरक्षित है, क्षेत्रीय लोगों को जागरूक किया गया है। टीम लगातार दोनों स्थानों पर निगरानी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें