फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने फिर बोला हमला, दो किसान घायल

Mon, 06 Mar 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बाघ ने फिर बोला हमला, दो किसान घायल
विज्ञापन
बाघ ने फिर दो किसानों पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। यह घटना लिहारीपुल के पास हुई, दोनों किसान बाइक से फैजुल्लागंज स्थित खेत से अपने गांव नवदिया टोंडर लौट रहे थे। मामूली रूप से घायल हुए दोनों किसानों को पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक दिन पहले ही न्यूरिया के गांव रम्पुरा में युवक की बाघ के हमले से हुई मौत के बाद फिर यह घटना होने से लोग दहशत में हैं। थाना क्षेत्र के नवदिया टोंडर गांव निवासी राजेश सिंह (45) पुत्र ओमपाल का फैजुल्लाहगंज में खेत है। सोमवार दोपहर को वह खेत पर काम करने गए थे। उनके साथ देवी सिंह पुत्र रामभरोसे भी था। देर शाम काम निपटाकर दोनों बाइक से घर के लिए निकले। लिहारीपुल के पास पहुंचते ही अचानक सड़क पर बाघ दिखाई दिया। जिस पर दोनों किसानों ने बाइक रोक दी। इसके बाद बाघ ने दोनों पर झपट्टा मारा और जंगल की ओर निकल गया। घटना में दोनों किसान मामूली रूप से घायल हो गए। तुरंत ही बाइक स्टार्ट कर वे दोनों माधोटांडा सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पूरनपुर सीएचसी भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें