फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकरिया पुल के पास दिखा बाघ, दहशत

Thu, 10 May 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
असम हाईवे पर सकरिया पुल के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे बाघ दिखाई दिया। इसके बाद हाईवे से गुजर रहे राहगीर और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसकी सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। ग्रामीणों का कहना था कि मंगलवार रात से कई बार बाघ दस्तक दे चुका है।  
विज्ञापन

जंगल से निकलकर बाघ के आबादी में पहुंचने की घटनाएं कम नहीं हो पा रही हैं। अमरिया क्षेत्र में रोज किसी न किसी गांव में बाघ के पदचिह्न मिल रहे हैं। वहीं अब असम हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में भी बुधवार को बाघ की दहशत फैल गई। माला रेंज की लालपुर बीट में सकरिया पुल के पास हाईवे से सटी खंती में बाघ दिखाई दिया। राहगीरों ने बाघ को खंती में खड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख पुकार होने पर आसपास के गांव के लोग भी आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ पास के जंगल की तरफ निकल गया। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि सुबह भी बाघ मंदिर के पास दिखाई दिया था। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। भीड़ से जानकारी करने के बाद मौके पर जांच की। बाघ की चहलकदमी का पता लगने के बाद से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। माला रेंज के डिप्टी रेंजर महेश चंद्र दुबे ने बताया कि लालपुर बीट के पास जंगल की हद में ही बाघ दिखाई दिया था। वह जंगल के बाहर नहीं आया था। लोगों के शोर मचाने पर वह वापस जंगल की तरफ निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें