फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए दिन गांव में दिखता बाघ, नहीं होती सुनवाई

Sat, 17 Jun 2017 06:46 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर केवल प्रसाद की बाघ के हमले में मौत के बाद एक बार फिर रुपपुर गांव के ग्रामीण दहशत में हैं। यह दहशत सिर्फ शनिवार को हुए महज एक हमले की नहीं है। इस गांव में काफी समय से बाघ की दहशत कायम है। जिसका आज तक वनविभाग की ओर से कोई समाधान नहीं कराया जा सका। 
विज्ञापन

मजदूर की मौत के बाद जमा हुए ग्रामीणों का कहना है गांव जंगल से सटा हुआ है। इसलिए यहां पर जंगली जानवरों की चहलकदमी कोई नई बात नहीं है। अक्सर बाघ गांव की गलियों और खेतों में देखा जाता रहा है। दहशत का आलम यह है कि सूरज ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं, खेत पर जाने से डर लगता है। अगर कोई परिवार का सदस्य देर शाम तक नहीं वापस आता तो उसकी चिंता सताने लगती है। ग्रामीण एकजुट होकर उसको तलाशने निकल पड़ते हैं। यही कारण रहा कि शुक्रवार देर शाम केवल प्रसाद के घर न आने पर परिवारीजन और ग्रामीण उसको तलाशने निकले। आखिर वही हुआ जिसका डर सभी को सता रहा था। मजदूर का क्षत विक्षत शव खेत से सटे जंगल में मिला। जंगली जानवरों की चहकमदमी को लेकर कई बार शिकायत वनविभाग के अधिकारियों से की गई। गांव के लोगों की जिंदगी से जुड़ी इस समस्या के समाधान पर गंभीरता से कार्य करने की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान विभाग की ओर से नहीं किया जा सका। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद लोगों ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए आक्रोश जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें