फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर की पटरी पर फिर दिखा बाघ

Mon, 17 Jul 2023 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर पर गांव दंदौला कॉलोनी के समीप बाघ दिखने पर लोगों ने शोर-शराबा किया। इसकी सूचना वन एवं वन्य जीव प्रभाग को दी गई।
विज्ञापन

हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर पिछले कई दिनों से बाघ की चहल कदमी हो रही है। कई बार बाघ की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। बाघ पकडऩे को हरदोई ब्रांच नहर के 13 मील के समीप पिंजरा लगाया गया है, लेकिन कई दिन से लगे इस पिंजरे में बाघ अब तक कैद नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव दंदौल के समीप बाघ होने को लेकर लोगों ने शोर-शराबा किया। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर श्यामलाल ने बताया कि गांव दंदौल कॉलोनी के समीप बाघ की चहल कदमी की कोई सूचना नहीं मिली है। बाघ को पकडऩे को पिंजरा कई दिन से लगा हुआ है। बाघ को पकड़ने की कोशिश में अफसरों से स्वीकृत मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें