फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फिर दिखा बाघ, सांड़ का किया शिकार

विज्ञापन
गांव पंडरी में बाघ की सूचना पर एकत्र हुए ग्रामीण । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
न्यूरिया। गन्ने के खेत में मंगलवार को भी बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने दावा किया बाघ ने एक सांड़ को भी मार डाला। इस दौरान उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

युवक को मौत के घाट उतारने की घटना को अभी आठ घंटे भी नही हुए कि बाघ ने घटनास्थल से 200 मीटर दूरी पर पंडरी निवासी ईश्वरी प्रसाद के गेहूं के खेत में एक सांड़ को मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ को पकड़ने का आश्वासन देने के बाद भी वन विभाग की टीम गांव नही पहुंची।

दिनभर इंतजार के बाद शाम को रखा पिंजरा, बांधी बकरी
कलीनगर। पंडरी गांव में बाघ के हमले की घटना के बाद मंगलवार शाम को वन संरक्षक बी प्रभाकर के साथ टीम गांव पहुंची। पिंजरा लगाकर उसमें बकरी को बांधा गया। निगरानी बढ़ाने के लिए कैमरे भी लगाए गए। शाम को वन संरक्षक ने गांव का दौरा भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें