श्रीराम विहार कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा । संवाद
पीलीभीत। श्री भागवत कथा के आरंभ होने से पहले मंगलवार को राम विहार कॉलोनी, वनकटी रोड स्थित श्री राम दरबार मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रीराम दरबार की भव्य झांकी भी शामिल रही।
इससे पहले भागवत व्यास गोपाल शरण महाराज ने मुख्य यजमान सतीश जायसवाल और उनकी पत्नी लक्ष्मी जायसवाल से पूजन-अर्चन करवाया। कथा स्थल पर पहुंचकर वेदी पूजन किया। इस अवसर आचार्य दीनबंधु शुक्ल, आचार्य कृष्ण दिवेदि, महेश अग्रवाल, एसपीएस संधु, वीरेंद्र कुमार शर्मा, मनोज जायसवाल, अभय शर्मा, मनोज पटेल, आकाश नारायण पाराशर, अर्पित शुक्ला, अटल शुक्ला, उमेश चंद्र शुक्ला, दिनेश प्रताप सिंह, रत्ना शुक्ला, ज्योति, बृजबाला, आरती सागर, गुंजन गंगवार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संवाद