फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में फिलहाल बाघों की सेहत मिली दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अमेरिका के चिड़ियाघर में कोरोना से बाघिन की मौत के बाद एनटीसीए द्वारा जारी गाइड लाइन के बाद टाइगर रिजर्व में बाघों समेत अन्य वन्यजीवों की सघन मॉनिटरिंग कराई गई। टाइगर रिजर्व प्रशासन के मुताबिक टाइगर रिजर्व में बाघ और अन्य वन्यजीव स्वस्थ पाए गए हैं। बाघों की सेहत की एक बार फिर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

एनटीसीए (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) ने टाइगर रिजर्व प्रशासन को गाइडलाइन जारी कर यहां जंगल में विचरण करने वाले बाघ और अन्य दुर्लभ वन्यजीवों की कैमरा ट्रैपिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण के लक्षणों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए थे। टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 65 से अधिक बाघ हैं। एनटीसीए के निर्देश के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन ने जंगल की सभी पांच रेंजों में 10-10 कैमरे लगवाकर बाघों समेत अन्य वन्यजीवों की मॉनिटरिंग की। इसमें किसी भी वन्य जीव में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए।
टाइगर रिजर्व की टीम अब कैमरों से निकली फुटेज की बारीकी से जांच करेगी। हालांकि शुरूआती जांच में बाघ और अन्य वन्यजीवों की नाक बहने, खांसने जैसे लक्षण नहीं पाए गए। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि प्रथम चरण की जांच में बाघ व अन्य वन्यजीव स्वस्थ पाए गए हैं। अब एक बार फिर कैमरों के माध्यम से जांच की जाएगी। जंगल में जाने वाले वाहनों को सैनिटाइज किया गया है। कर्मचारियों को भी मास्क आदि पहनने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें