फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में पर्यटक घटे लेकिन आमदनी बढ़ी

Wed, 14 Jun 2017 07:03 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले का प्रमुख पर्यटन केंद्र टाइगर रिजर्व आज से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा। इस पर्यटक सीजन में आमदनी तो बढ़ी लेकिन पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। अंतिम दिन बड़ी संख्या में पर्यटकों के जंगल पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नौ जून 2014 को घोषित हुए टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। टाइगर रिजर्व बनने के बाद कुछ दिन बाद ही यह सीजन बंद हो गया था। प्रतिवर्ष 15 नवंबर से शुरू होकर पर्यटक सीजन 15 जून तक चलता है। वर्ष 2016-17 का पर्यटक सीजन भी बृहस्पतिवार शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद टाइगर रिजर्व में पर्यटकों का प्रवेश टाइगर बंद हो जाएगा। इस वर्ष समाप्त हो रहे सीजन में 13 जून तक 12376 पर्यटकों ने टाइगर रिजर्व का लुत्फ उठाया है जिससे 2782250 हजार की आय हुई है। इस आय में पहली जून से 13 जून तक ऑनलाइन बुकिंग से प्राप्त धनराशि जो करीब दो लाख अनुमानित है शामिल नहीं है। यदि इस धनराशि को भी जोड़ लिया जाए तो अब लगभग 29 लाख की आमदनी हो चुकी है। अंतिम दो दिनों का आय जोड़ने पर यह आंकड़ा 30 लाख के पार होने की उम्मीद है जबकि गत वर्ष कुल 15276 पर्यटकों के आने से 2866376 रुपये की आमदनी हुई थी। पर्यटकों के भ्रमण से टाइगर रिजर्व की आमदनी भले ही बढ़ी हो लेकिन पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। गत सीजन 15276 पर्यटकों के सापेक्ष इस बार 13 जून तक 12376 पर्यटक टाइगर रिजर्व पहुंचे जो गत सीजन से लगभग 1900 कम है। 

देर से शुरू हुई वन निगम की गाड़ियां
पर्यटकों को जंगल की सैर कराने के लिए सीजन के प्रारंभ में निजी वाहनों को लगाया गया था। करीब एक माह पूर्व वन निगम की ओर से विशेष रूप से बनवाई गई गाड़ियां उपलब्ध कराई गई। प्रारंभ में यह गाड़ियां खड़ी रहीं लेकिन अंतिम सप्ताह में पर्यटकों को इन गाड़ियों से जंगल का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व एवं इसके अंदर के पर्यटक स्थलों को प्रति वर्ष 15 जून को बंद करने का शासनादेश है। नियमानुसार ही बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से टाइगर रिजर्व को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- केपी सिंह, एसडीओ, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें