फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघिन के रेस्क्यू का VIDEO: दीवार से बेहोश होकर गिरी, पकड़ने पहुंचे वनकर्मी तो हुआ कुछ ऐसा, मच गई भगदड़

Wed, 27 Dec 2023 07:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

Pilibhit News: अटकोना गांव में सोमवार रात एक घर में घुसी बाघिन को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम के पसीने छूट गए। करीब 11 घंटे बाद उसे पकड़ा जा सका। रेस्क्यू के दौरान भी एक बार भगदड़ मच गई थी। 
विज्ञापन
बाघिन को रेस्क्यू करते वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के अटकोना गांव में सोमवार रात करीब एक बजे किसान सुखविंदर सिंह के घर में बाघिन घुस आने से दहशत फैल गई। गांव में बाघिन आने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की नींद उड़ गई। बाघिन किसान के घर के बाहर एक दीवार पर ही 11 घंटे तक बैठी रही। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उसे बेहोश कर ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ा जा सका। रेस्क्यू के दौरान उस वक्त लोगों की सांसें अटक गईं, जब बेहोश होकर दीवार से गिरी बाघिन अचानक उठ खड़ी हुई। इससे भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन


रेस्क्यू के दौरान बाघिन के एक डॉट दीवार पर बैठने के दौरान मारी गई थी, जिसे बाघिन ने मुंह से निकालकर चबाकर छोड़ दिया था। इसके बाद दो और डॉट मारी गईं। दवा का असर होने के बाद बाघिन नीचे गिर गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम बाघिन को कैद करने के लिए आगे बढ़ी। पूरी तरह बेहोश न होने पर बाघिन उठ खड़ी हुई और झपट पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई। 

संबंधित खबर- ऐसे पकड़ी गई बाघिन: पीलीभीत में 12 घंटे दहशत का तमाशा... कभी दीवार पर ली जम्हाई तो कभी दहाड़ी; देखें VIDEO
विज्ञापन


कुछ देर तक वनकर्मी हरा कपड़ा लेकर बाघिन के पीछे चलते रहे। इसी दौरान एक कर्मी ने पूछ पकड़कर उसे रोकने का प्रयास किया। वहां मौजूद भीड़ में से ग्रामीण जाल के अंदर घुस गया और बाघिन को हाथ से धकेल दिया। एक और डॉट मारने के बाद बाघिन को पिंजरे में कैद किया जा सका। बाघिन को माला गेस्ट हाउस ले जाया गया है। बाघिन की उम्र ढाई से तीन साल बताई जा रही है। उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

कब क्या हुआ
- 1:00 बजे बाघिन घर में घुसी
- 5:00 बजे वन विभाग की टीम गांव पहुंची
- 5.30 बजे बाघिन की मौजूदगी वाले स्थान के चारों ओर जाल लगाया
- 10:00 बजे डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल, पशु चिकित्सक दक्ष गंगवार आदि मौके पर पहुंचे
- 11:00 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ
- 12:00 बजे बाघिन को पिंजरे में कैद कर लिया
विज्ञापन

चार घंटे तक दहशत के साए में रहे दो परिवार
आधी रात को घर के आंगन में बाघिन की मौजूदगी देख किसान सुखविंदर और उनके पड़ोसी जसविंदर के माथे पर जाड़ों की सर्द रातों में पसीना आ गया। परिवार में दहशत फैल गई। बरामदे में सो रहे परिजन ने एकाएक भागकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। करीब चार घंटे बाद सुबह पांच बजे वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद परिजन ने राहत महसूस की। बाघिन के पकड़ने जाने के बाद ही परिजन ने खाना पीना शुरू किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें