फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पशुशाला के समीप पहुंचा बाघ, तेंदुआ ने की महिला पर झपटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गांव कबीरगंज के हरजिंदर सिंह की पशुशाला के समीप शुक्रवार की रात बाघ पहुंच गया। पशुओं के रंभाने और शोर-शराबा करने पर बाघ खेतों में चला गया। इधर, तेंदुए ने गांव के समीप घास काट रही महिला पर झपटने की कोशिश की। खेत में तार फेंसिंग होने से महिला बच गई।
विज्ञापन

शारदा नदी पार बाघ और तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत है। शनिवार को गांव कबीरगंज के राजेंद्र की पत्नी शकुंतला घास काटने खेत में गई थी। इस दौरान तेंदुए ने उस पर झपटने की कोशिश की। खेत में तार फेंसिंग होने पर महिला बच गई।
गांव मुरैनिया गांधीनगर में नर्सरी के समीप से तेंदुआ कुत्ते को खेतों में खींच ले गया। संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि घटनाओं की सूचना नहीं मिली है। बाघ और तेंदुआ पिछले कई दिनों से इलाके में चहलकदमी कर रहा है। लगातार टीमें निगरानी कर रही है। लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें