फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खिरकिया बरगदिया में स्कूल के निकट पहुंचा बाघ, मचा हड़कंप

विज्ञापन
पूरनपुर के गांव खिरकिया बरगदिया में आबादी के समीप पहुंचा बाघ।स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के चंदिया हजारा और खिरकिया बरगदिया इलाके में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार शाम दोनों गांवों की सीमा में कुछ समय के अंतराल में बाघ दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में दो बाघ घूम रहे हैं। ग्रामीणों ने बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया।
विज्ञापन

ठंड बढ़ते ही जंगल से बाहर बाघों की चहलकदमी भी बढ़ने लगी है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज के जंगल से सटे गांवों की सीमा में पिछले कई दिनों से बाघों की मौजूदगी देखी जा रही है। मंगलवार शाम को गांव खिरकिया बरगदिया के प्राइमरी स्कूल के निकट बाघ देखा गया। इससे दहशत फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
कुछ लोगों ने बाघ की वीडियो भी बना ली। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पूर्व से बाघ दो पशुओं को भी मार चुका है। इसके बाद से बाघ गांव के आसपास ही डेरा जमाए हुए है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार शाम को ही गांव चंदिया हजारा की सीमा में बाघ को सड़क पार करते देख राहगीर सहम गए। कुछ देर तक यातायात रुक गया। शारदा नदी तट से मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। करीब आधा घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका।
इस दौरान जेसीबी सवार लोगों ने सड़क पर चहलकदमी कर रहे बाघ की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। गांव बिलहरी के समीप भी पांच दिनों से बाघ आबादी के समीप खेतों में देखा जा रहा है।
हरीपुर रेंजर वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बाघ का इन दिनों प्रजनन कॉल चल रहा है। इससे बाघ जंगल से बाहर खेतों में देखा जा रहा है। खेतों में आसानी से बाघ को शिकार भी मिल रहा है। तीनों स्थानों पर बाघ की चहलकदमी पर टीमों को निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें