फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या जानने को करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल का अनुकूल वातावरण होने के चलते टाइगर रिजर्व में बाघ, तेंदुए समेत अन्य वन्यजीवों की संख्या में इजाफा हुआ है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। जंगल से बाहर वन्यजीवों की बढ़ रही चहलकदमी इसका संकेत मानी जा रही है। इधर, 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में बाघों की संख्या की रिपोर्ट जारी की, इसमें उत्तर प्रदेश में बाघों की संख्या 173 बताई गई है, लेकिन एनटीसीए की ओर से टाइगर रिजर्व में कितने बाघ हैं, यह संख्या घोषित न होने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने पत्र जारी कर कहा है कि एनटीसीए से वास्तविक संख्या आने पर ही टाइगर रिजर्व में बाघों की स्पष्ट संख्या का पता लग सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें