फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघ ने छुट्टा सांड़ को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 03 Dec 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गांव पिपरिया भजा मजरा घियोना में बुधवार सुबह बाघ ने एक छुट्टा सांड़ को मार डाला। घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए। आरोप है कि वन विभाग की टीम सूचना के काफी देर बाद पहुंची। इसपर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


गांव निवासी रामचंद्र के घर के बाहर एक छुट्टा सांड़ घूम रहा था। सुबह करीब छह बजे आबादी के निकट पहुंचे बाघ ने सांड़ पर हमला कर दिया। सांड़ को खींचकर माखनलाल के खेत तक ले गया और वहीं उसका शिकार कर लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। आरोप है कि करीब एक घंटे तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में विभाग के केवल दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की लगातार बढ़ती आवाजाही के बावजूद विभाग की उदासीनता गंभीर चिंता का विषय है। लोगों ने मांग की है कि गांव में गश्त बढ़ाई जाए, निगरानी मजबूत की जाए और सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए जाएं ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें