फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पकड़ा गया बाघ, दहशत

Mon, 06 Mar 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
नहीं पकड़ा गया बाघ, दहशत
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में आए दिन हो रहे बाघ के हमलों के बाद ग्रामीण दहशतजदा हैं। रविवार रंपुरा में खेत पर सिंचाई कर रहे बीएससी के छात्र ब्रह्मस्वरूप को शिकार बनाने के बाद बाघ ने पड़ोस के सैजनिया गांव में नीलगाय को निशाना बनाया। बाघ की लोकेशन मिलने के बाद वन विभाग की टीम गन्ने के खेत में हाथियों की मदद से तलाश में जुटी रही। रविवार सुबह रंपुरा गांव में छात्र ब्रह्मस्वरूप की बाघ के हमले में मौत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों से ग्रामीणों की काफी मारपीट की गई थी। किसी तरह सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा बल के साथ भीड़ को काबू किया था। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वन विभाग की टीम रंपुरा गांव के घटनास्थल के आसपास कैमरे व दो पिंजरे लगाकर बाघ को पकड़ने की कोशिश करती रही। रात भर रेंजर वीरेंद्र बहादुर, वीके श्रीवास्तव रंपुरा गांव में कांबिग कर बाघ को पकड़ने में लगे रहे। कैमरे को भी चेक किया गया, लेकिन बाघ का कोई अता पता नहीं लगा। सोमवार सुबह रंपुरा से सटे सैजनिया गांव में बाघ ने नीलगाय व एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया। इसके बाद वहीं के एक गन्ने के खेत में छिपे होने की जानकारी वन विभाग को दी गई। इस पर वन विभाग के एसडीओ केपी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हाथियों को भी दोपहर में बुला लिया गया। इसके बाद से टीम बाघ की तलाश के लिए खेत में कांबिग करती रही लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें