दियोरिया। गांव रामनगर जगतपुर के निवासी किसान प्रवीन शर्मा को रविवार सुबह अपने खेत में बाघ के पदचिह्न दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने तत्काल सामाजिक वानिकी को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने किसानों को अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वन विभाग ने क्षेत्र में एक विशेष टीम तैनात कर दी है। यह टीम बाघ की गतिविधियों पर नजर रखेगी। बाघ की लोकेशन जानने के लिए कैमरे लगाए जाएंगे। संवाद