फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा गांव गुस्से में है: बर्तन धो रही महिला को घर के अंदर से खींच ले गया बाघ, 600 मीटर दूर जंगल में मिली लाश

Tue, 03 Jun 2025 10:50 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की एक न सुनी। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस अफसरों को सूचना दी गई। जिसके बाद आसपास के थानों के फोर्स को भी बुलवा लिया गया।
विज्ञापन
महिला को घर से खींचकर ले गया बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नल पर बर्तन धो रही महिला को बाघ घर के अंदर से उठा ले गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर हजारा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। महिला का खून से लथपथ शव घर के नजदीक से ही बरामद कर लिया गया है। घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

घटना मंगलवार देर रात थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम शांतिनगर के नजदीक रामनगर तिराहे की है। स्थानीय निवासी रामकिशोर की पत्नी रेशमा देवी 45 देर रात घर में ही नल पर बर्तन धो रही थी। ग्रामीणों के अनुसार इस दौरान खेतों की ओर से आया बाघ घर में घुस गया। बाघ ने रेशमा पर हमला कर उसे दबोच लिया और उसे घर से बाहर उठा ले गया। यह देखकर घर पर मौजूद अन्य परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। 

बाघ होने की सूचना मिलने पर लोग लाठी डंडे लेकर एकत्र हो गए। इसके बाद महिला की तलाश शुरू कर दी गई। घर से लगभग छह सौ मीटर दूरी पर जंगल से महिला का शव लगभग एक घंटे बाद मिल सका। महिला का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना प्रभारी हजारा ससिद्धार्थ उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की एक न सुनी। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस अफसरों को सूचना दी गई। जिसके बाद आसपास के थानों के फोर्स को भी बुलवा लिया गया। ग्रामीण बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।मृतका के तीन बच्चे हैं। एसओ हजारा सिद्धार्थ उपाध्याय ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। शव को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें