फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलसंडा में बाघ दिखनेकी सूचना से हड़कंप

Sat, 17 Dec 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मरौरी खास में शुक्रवार की रात बाघ देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सुबह सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए। शुक्रवार की रात गांव निवासी अमरीश सिंह ने रात में लगभग नौ बजे बाघ का देखने की जानकारी लोगों को दी। जिस पर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह गांव के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। इस पर रेंजर संजीव तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर बाघ देखे जाने की सूचना दी गई है वहां हालांकि उसके पद चिन्ह नहीं मिले हैं, लेकिन फिर गांव के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। उन्होंने गांव के लोगों के साथ बैठक कर सुरक्षा के उपाय बताएं। उन्होंने बैठक में दुबारा बाघ देखे जाने पर तुरंत सूचना देने के बात कही। जिससे कैमरे व पिंजड़े आदि लगाए जा सकें। इस मौके पर दरोगा रमाकांत, बाबूराम, संजीव, रिविन शुक्ला समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें