फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो जूनियर में ब्लू और  सीनियर में रेड हाउस अव्वल

Sat, 17 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
खो-खो जूनियर में ब्लू और सीनियर में रेड हाउस अव्वल
विज्ञापन
ईशर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोपतपुर सकरिया में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को हुई विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में खो-खो जूनियर बालिका वर्ग में ब्लू हाउस, सीनियर में रेड हाउस, बालकों की जूनियर वर्ग की रिले रेस में यलो, सीनियर में ब्लू हाउस ने बाजी मारी। स्थान पाने वाले बच्चों को डीएफओ कैलाश प्रकाश ने पुरस्कृत किया। शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पंजाब एंड सिंध बैंक उदयकरनपुर के शाखा प्रबंधक कुंदन सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर कराया। आठ सौ मीटर दौड़ में यलो हाउस के मनप्रीत सिंह ने पहला, ब्लू हाउस के ऋतुराज सिंह ने दूसरा, ग्रीन हाउस के पवनदीप सिंह ने तीसरा, रेड हाउस के आकाशदीप सिंह ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल का फाइनल मैच ग्रीन हाउस और यलो हाउस के बीच हुआ। इसमें यलो हाउस ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग की बालिकओं की खो-खो में ब्लू हाउस, सीनियर बालिका वर्ग में रेड हाउस ने बाजी मारी। जसविंदर कौर और अनुप्रीत कौर ने भांगड़ा डांस से लोगों का मन मोहा। जूनियर बालकों की रिले रेस में एलो हाउस बालिका वर्ग में एलो हाउस, सीनियर बालक में ब्लू, बालिका वर्ग में एलो हाउस प्रथम रहा। लंबी कूद जूनियर और सीनियर बालक और सीनियर बालिका वर्ग में यलो हाउस ने बाजी मारी। जूनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद में रेड हाउस, सीनियर में यलो हाउस,  सॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो में भी एलो हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिताओं को देखने को तमाम अभिभावक पहुंचे। शिक्षक शोभित सक्सेना, रेनू त्रिपाठी, विपिन जायसवाल, डीपी सिंह, सुधीर शर्मा, रंजीता, संदीप कौर, हरगोविंद गुप्ता, सपना गुप्ता, अश्वनी दीक्षित, मैच रेफरी जयवीर सिंह, योगेश आदि मौजूद रहे। शनिवर को समापन पर डीएफओ कैलाश चंद्र ने बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह, प्रशासक हरप्रीत सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कॉलेज में लगाई गई खेल प्रदर्शनी को अभिभावकों ने खासा सराहा। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरदार गुरदीप सिंह, कॉलेज प्रशासक हरप्रीत सिंह ने की। संचालक अमित त्रिपाठी और संजीत कौर ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें