फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं कटाई के दौरान कंबाइन के आगे आया बाघ, मजदूर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। गन्ने के खेतों में डेरा जमाए बाघ गेहूं काटना शुरू होते ही खुले खेतों में आने लगे हैं। आबादी और खेतों में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों मेें दहशत है। गांव बिरहनी निवासी राजविंदर सिंह के खेत में गेहूं की कटाई करते समय अचानक बाघ कंबाइन के सामने आ गया। इससे मजदूरों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पग मार्क ट्रेस किए। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

गांव बिरहनी निवासी राजविंदर सिंह ने बताया कि गांव से कुछ दूरी पर सोमवार दोपहर खेत में कंबाइन से गेहूं की कटाई चल रही थी। इसी दौरान खेतों में चहलकदमी करता हुआ बाघ कंबाइन के सामने पहुंच गया। इससे खेत में काम कर रहे मजदूरों के होश उड़ गए। वह शोर शराबा करने लगे। बाघ कुछ दूरी पर कैलाश नदी की झाड़ियों में चला गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी शैलेंद्र कुमार यादव, टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार ने बाघ के पगमार्क ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट किया। वहीं सोमवार को ही शुक्ला फार्म के पास डबरी किनारे बाघ ने जंगली सुअर को निवाला बनाया। खेतों में काम कर रहे मजदूरों की नजर जब सुअर का पीछा करते बाघ पर पड़ी तो वहां अफरातफरी मच गई। बाघ की दहशत के चलते सभी मजदूर काम छोड़कर अपने घर वापस भाग गए। बाघों की खेतों में चहलकदमी के चलते किसानों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें