फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, पैर में लगा पंजा

विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल सुखदेव विश्वास - फोटो : 1
विज्ञापन
कलीनगर। बाइफरकेशन से शारदा डैम जाने वाले मार्ग पर शनिवार शाम को बाइक सवार एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में उनके बाएं पैर की जांघ में चोट आई है। घायल को उपचार के लिए माधोटांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र की अशोकनगर कॉलोनी निवासी सुखदेव विश्वास (50) शनिवार को एक परिचित से मिलने गए थे। बताया गया कि उनका साला बाइक चला रहा था और सुखदेव पीछे बैठे थे। इसी दौरान बाइफरकेशन-शारदा डैम मार्ग पर अचानक बराही रेंज के जंगल से निकले बाघ ने बाइक सवारों पर हमला कर दिया। हमले में सुखदेव की बाएं पैर की जांघ में चोट आई। अचानक हुए हमले से दोनों में खलबली मच गई। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई।
माधोटांडा रेंज के रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। घायल की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। घटना की हकीकत जानने के लिए मौके पर वन विभाग की एक टीम को लगाया गया है। टीम आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है। चिकित्सक डॉक्टर विनीत यादव ने बताया कि प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। स्थिति गंभीर न होने पर उपचार के बाद घायल को घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें