फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा नदी के पार मजदूर पर बाघ का हमला, घायल

Sat, 18 Jan 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। शारदा नदी के पार पैदल खेतों की ओर जा रहे मजदूर पर झाड़ियों से निकले बाघ ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। गनीमत रही कि शोर शराबा करने पर बाघ वहां से हट गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल को माधोटांडा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। रेंजर ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल की स्थिति को परखा और जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

माधोटांडा कस्बा निवासी पट्टे कश्यप (50) ने बताया कि उसके भाई व अन्य परिजन शारदा नदी के पार गोरख डिब्बी में गन्ने की छिलाई का कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को वह भी मजदूरी कार्य की बात करने के लिए गोरख डिब्बी जा रहे थे। दोपहर बाद वह तराई क्षेत्र के रमनगरा गांव स्थित शारदा नदी के घाट पर पहुंचे।
नाव से नदी को पार कर गोरख डिब्बी के लिए पैदल जा रहे थे। पट्टे कश्यप ने बताया कि कुछ दूरी पर जाते ही अचानक झाड़ियों की ओर से निकले बाघ ने उनपर हमला कर दिया। दहशत के बीच वह शोर शराबा करने लगे। इसपर बाघ फिर झाड़ियाें की ओर निकल गया। शोर शराबा पर पीछे से आ रहे लोग मौके पर रुक गए। इसके बाद सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन घायल को बाइक से ही माधोटांडा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। सूचना पर बराही रेंजर अरुण कुमार श्रीवास्तव भी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। घायल की स्थिति को देखा और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। चिकित्सकों का कहना है कि मजदूर की हालत खतरे से बाहर है। रेंजर ने बताया कि हमले की जानकारी के बाद घायल की स्थिति को देखा गया। क्षेत्रीय टीम को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें