फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: चूका में सैलानियों पर दौड़ा बाघ, मची चीख-पुकार; वीडियो देख सहम जाएंगे

Mon, 15 Jun 2026 11:50 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

 पीलीभीत टाइगर रिजर्व के चूका पर्यटन स्थल पर रविवार को बोटिंग के दौरान एक बाघ सैलानियों की ओर दौड़ पड़ा। इससे बोट में सवार पर्यटक दहशत में आ गए और बोट चालक से दूर जाने को कहने लगे।
विज्ञापन
झील किनारे दौड़ लगाता बाघ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थल चूका में रविवार को बोटिंग के दौरान अफरातफरी मच गई। पानी के किनारे मौजूद एक बाघ गुर्राते हुए अचानक सैलानियों की ओर दौड़ पड़ा। घटना से बोट में सवार पर्यटक दहशत में आ गए। वे बोट चालक से उधर न ले जाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन




विज्ञापन


बोटिंग के दौरान सैलानियों ने किनारे पर बाघ को देखा। इसी बीच बाघ ने तेज आवाज में बोट की दिशा में दौड़ लगाई, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।  वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों, एफडी और डीएफओ को भी दी गई है। अधिकारियों ने चूका के आसपास निगरानी बढ़ा दी है। 

सैलानियों से गुलजार रहा चूका बीच
जंगल की हरियाली, शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक चूका बीच पहुंचे। भीड़ के चलते सफारी के सभी वाहन बुक रहे। सुबह और शाम दोनों शिफ्टों में जंगल सफारी के लिए पर्यटकों की अच्छी भीड़ रही। 

विज्ञापन

सफारी के दौरान सैलानियों ने चूका बीच, बाइफरकेशन और सप्तसरोवर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। जंगल के बीच प्राकृतिक वातावरण और हरियाली ने पर्यटकों को खासा आकर्षित किया। वन भ्रमण के दौरान पर्यटकों को बाघ समेत अन्य वन्यजीवों का भी दीदार हुआ, इससे उनका उत्साह बढ़ गया। दिन में 500 पर्यटकों के पहुंचने की बात कही गई। 

एक साथ दिखे चार बाघ 
इससे पहले बुधवार को जंगल सफारी करने निकले पर्यटकों को एक ही स्थान पर चार बाघों का दीदार हो गया। एक सड़क पर विचरण कर रहा था तो दूसरा झाड़ियों के पास किनारे पर खड़ा निहार रहा था, जबकि तीसरा बाघ पेड़ पर बैठा और चौथा चढ़ने की कोशिश करता दिखा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें