फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने हमला कर किसान को घायल किया

Tue, 11 Apr 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल किनारे खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। बाघ ने उसका बायां हाथ चबा लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। टाइगर रिजर्व की माला रेंज से सटी माला कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय सुनील कुमार जंगल से सटे खेत में गेहूं कटने के बाद भूसा लेने गया था। भूसा भरते समय जंगल से निकले बाघ ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बचने के लिए उसने अपना हाथ चलाया जिसे बाघ ने पकड़ लिया। इस दौरान बाघ का पंजा उसके दाहिने कंधे पर लगा। शोर मचाने और भूसे की पोटली फेंकने के कारण बाघ उसे छोड़कर जंगल में भाग गया। शोर शराबा होने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस-100 के स्टाफ ने उसे एंबुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल भेजा। उधर माला रेंजर डीके श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन आक्रोशित भीड़ ने बार बार हो रही घटनाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की। इस बीच पीलीभीत में चल रही कार्यशाला समाप्त होने पर एसडीओ केपी सिंह भी टीम के साथ पहुंचे। दोनों वन अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि खेत सूखा होने के चलते पदचिह्न नहीं मिले हैं इसलिए हमला बाघ का है या तेंदुए का कहना मुश्किल है। कुछ देर बाद वन संरक्षक वीके सिंह, डीएफओ कैलाश प्रकाश व आदर्श कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्टाफ से गश्त तेज करने के निर्देश दिए साथ की घायल को मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें