फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने किया मजदूरों पर हमला, एक घायल

Sun, 25 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल किनारे खेत में खाद डालने गए मजदूरों पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के पंजे लगने से एक मजदूर घायल हो गया। सूचना पर वनविभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। माला जंगल से सटी माला कॉलोनी (कंजा हरैया) निवासी हरे कृष्ण रविवार दोपहर करीब दो बजे जंगल किनारे स्थित एक खेत में अन्य लोगों के साथ मजदूरी पर खाद का छिड़काव कर रहा था। इस बीच जंगल से निकले बाघ ने मजदूरों पर हमला कर दिया। बाघ से बचने को सभी मजदूर इधर-उधर भागे, लेकिन इस बीच बाघ का पंजा हरे कृष्ण की जांघ पर लग गया। इससे वह घायल हो गया। अन्य मजदूरों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। साथी मजदूर घायल हरे कृष्ण को उइाकर गांव ले गए। उसका गांव में ही इलाज कराया। शाम तक इसकी जानकारी वन विभाग तक पहुंच गई। इस पर डीएफओ कैलाश प्रकाश, माला रेंजर दिलीप श्रीवास्तव, सामाजिक वानिकी के पीलीभीत रेंजर गजेंद्र बहादुर यादव टीम के साथ गांव पहुंचे। वनाधिकारियों ने घायल व अन्य मजदूरों से घटना की जानकारी ली। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि खेत पर काम करने के दौरान हरेकृष्ण शौच करने चला गया था। यहां किसी जंगली जानवर को देखकर भागा, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। उसका मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की सच्चाई का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें