चूका प्रवेश गेट के निकट सफारी वाहनों के सामने आया बाघ। स्रोत वीडियो ग्रेब
- फोटो : Samvad
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शनिवार को सैलानी उमड़े। सुबह और शाम की जंगल सफारी के लिए अधिकांश वाहन पहले ही बुक हो गए। इससे सैलानियों में खासा उत्साह नजर आया।
सफारी के दौरान सैलानियों को बाघ समेत कई वन्यजीवों के दीदार हुए। कुछ सैलानियों को लालपुल से चूका बीच मार्ग में प्रवेश करते ही बाघ दिखाई दे गया। बाघ वाहनों के सामने से होकर गुजर गया। इसे देखकर सैलानी रोमांचित हो गए। वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखकर सैलानियों को भ्रमण कराया गया। इस दौरान बाघ के दीदार का वीडियो भी सैलानियों ने कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा कुछ सैलानियों को जंगल सफारी के दौरान अन्य स्थानों पर एक साथ दो बाघों के भी दीदार हुए। इससे उनकी सैर यादगार बन गई। संवाद