फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बांधकर पीटा, धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव

Thu, 20 Jul 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव भैंसहा ग्वालपुर के युवक को बांधकर पीटा गया। उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दवाब बनाया गया। युवक ने एसपी अतुल कुमार शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भैंसहा ग्वालपुर निवासी ब्रजकिशोर ने एसपी को बताया कि 10 जून को उसे व उसके भाई विमल कुमार को एक युवक पंजाब में मजदूरी पर धान की रोपाई कराने के लिए लेकर गया था। लगभग एक माह तक धान की रोपाई की। उनकी मजदूरी के 32 हजार रुपये बने। युवक ने 20 हजार रुपये तो दे दिए। बाकी 12 हजार रुपये बाद में देने को कहा।
आरोप है कि 15 जुलाई को शाम चार बजे रुपये मांगने युवक के घर गए तो उसने अपने भाई की मदद से बंधक बना लिया। इसके बाद पिटाई करके धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग मौके पर आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। ब्रजकिशोर ने थाना बरखेड़ा में मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें