फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। बजाज चीनी मिल के पास गांव मचवाखेड़ा के सामने सांड़ से टकराकर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जहानाबाद के गांव निजामडाडी निवासी हरीश कुमार (34), वीरू (30) निवासी घाटगांव थाना बहेड़ी व राकेश बाबू (40)निवासी भूड़ा थाना बहेड़ी जिला बरेली शनिवार रात करीब आठ बजे एक ही बाइक से निजामडाडी से बरखेड़ा जा रहे थे।
बजाज चीनी मिल के पास अचानक एक सांड़ बाइक से टकरा गया। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को सीएचसी बरखेड़ा भेजा। जहां से दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें