जहानाबाद। कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के उपकरण भी बरामद किए है।
प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि रात में गश्त के दौरान जहानाबाद के क्रेशर तिराहे पर उपनिरीक्षक विपिन कुमार को टेंपो के पास तीन युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवकों में गांव सुसयार निवासी रवि कुमार, शिशुपाल और कस्बे के मोहल्ला मनिहारान निवासी सौरभ कुमार शामिल है। तलाशी के दौरान उनके पास से नकबजनी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए। सीओ सदर नताश गोयल ने बताया पुलिस ने एक टेंपो कब्जे में लेकर तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। संवाद