फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन साल बाद महिला कांस्टेबल के दूसरे बेटे ने भी की आत्महत्या

Tue, 31 Dec 2024 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे के पास स्थित ट्रांजिट हॉस्टल के कमरे में महिला कांस्टेबल मीना राजपूत के मंझले बेटे सौरभ राजपूत (25) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सौरभ बीएससी कर चुका था। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है। तीन साल पहले मीना के बड़े बेटे ने भी जहर खाकर जान दे दी थी। पति का 2006 में निधन हो चुका है।
विज्ञापन

पीलीभीत में तैनात मीना राजपूत की वर्तमान में न्यायालय सुरक्षा में ड्यूटी है। वह ट्रांजिट हॉस्टल के कमरा नंबर 121 में बेटे सौरभ राजपूत के साथ रहती हैं। ट्रेनिंग के सिलसिले में मीना मेरठ गईं हुईं थीं। घर पर सौरभ अकेला था। छोटा बेटा बाहर रहकर पढ़ाई करता है। बताया कि दो दिन से सौरभ किसी का फोन नहीं उठा रहा था। शक होने पर कांस्टेबल ने आसपास रह रहे साथी कर्मियों को कमरे में जाकर जानकारी करने के लिए कहा। सोमवार सुबह आसपास के कर्मी कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर सौरभ का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। शव के पास में ही मोबाइल फोन भी पड़ा था। कोतवाल ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें