जहानाबाद। ग्राम खमरिया पुल में चल रहे सिद्ध बाबा के मेले में हुए दंगल में बृहस्पतिवार को कुश्ती के सात मुकाबले हुए। इसमें तीन पहलवानों ने मारी बाजी। जबकि चार मुकाबले बराबरी पर छूटे।
पहला मुकाबला अय्यूब पहलवान बरेली और गौतम पहलवान कासगंज के बीच हुआ, जोकि बराबरी पर छूटा। दूसरा मुकाबला बंटा पहलवान गोरखपुर और ख़ान पहलवान दिल्ली के बीच हुआ। इसे खान ने जीता।
तीसरा मुकाबला हवादार पहलवान मुजफ्फर नगर और बाबा अजमेरी के बीच हुआ, इसमें बाबा अजमेरी ने जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला शैतान सिंह पहलवान गोरखपुर और मुन्ना पहलवान बरेली के बीच हुआ, यह बराबरी पर रहा। पांचवा मुकाबला पवन पहलवान हरियाणा व मेगा थापा पहलवान नेपाल के बीच हुआ जो बराबरी पर छूटा। छठे में गोलू पहलवान गोरखपुर और अब पहलवान बरेली के बीच हुआ, यह भी बराबरी पर छूटा। सातवां मुकाबला राणा पहलवान कानपुर और बाल मुकुन पहलवान झांसी के बीच हुआ। इसमें राणा ने जीत दर्ज की। रेफरी की ज़िम्मेदारी मुकेश पहलवान संडीला ने निभाई। मेला कमेटी के अध्यक्ष नत्थू लाल ने बताया कि शुक्रवार को भी बाहर से आ रहे पहलवान अपने अपने दांव पेच दिखाएंगे।