फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने वाले तीन बदमाश पकड़े

Wed, 31 Jan 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान रसियाखान रोड के पास से मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई बाइक और मोबाइल भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन

शनिवार रात बीसलपुर के रढैता गांव निवासी सत्तार बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच रात करीब नौ बजे उगनपुर मरौरी भट्टा के पास पहुंचते ही घात लगाए तीन बदमाशों ने सत्तार की बाइक रोकी और उस पर तमंचा तान दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए सत्तार से उसकी बाइक और जेब में रखे दो मोबाइल लूट लिए और फरार हो गए। देर रात ही लूटपाट का मुकदमा दर्ज करने के बाद बीसलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज टीम के साथ बदमाशों की तलाश में लग गए थे। पुलिस ने मंगलवार रात नौ बजे मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में बीसलपुर के ग्राम अहिरवाड़ा का रहने वाला राजू मिश्रा, गांव राजूपुर कुंडरी का विपिन और नवाबगंज के थाना क्योलड़िया क्षेत्र का रहने वाला ओमपाल शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट का सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें