फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक बाइक पर बिना हेलमेट तीन सवार... हादसे में एक की मौत, दो घायल

Tue, 11 Mar 2025 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मृतक भानुप्रकाश शर्मा फाइल फोटो। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
गजरौला। पूरनपुर-पीलीभीत मार्ग पर कैंच गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने न्यूरिया थाना क्षेत्र के न्यूरिया हुसैनपुर निवासी जयपाल (38) पुत्र मोहनलाल को मृत घोषित कर दिया। तीनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

जयपाल अपने साथी गोविंद राम (40) और धमेंद्र (34) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर रविवार रात पीलीभीत से घर के लिए लौट रहे थे। नवदिया घोंसी मोड़ के पास बाइक पीलीभीत की ओर से आ रहे वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर के बाद दूसरे वाहन का चालक मय वाहन फरार हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने सूचना थाना पुलिस को दी। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। यहां चिकित्सकों ने जयपाल को मृत घोषित कर दिया। हेलमेट न पहना होने की वजह से गंभीर चोटें आने की बात डॉक्टर ने कही। अन्य दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हादसे के बाद जयपाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मार्ग किनारे पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
- सड़क हादसे में मौत होने की बात कह रही पुलिस
गजरौला। पूरनपुर- पीलीभीत हाईवे पर माला जंगल के निकट रविवार रात को एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को परखा। सड़क हादसे में मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
देर रात शव मिलने के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी कर शव की शिनाख्त करने के प्रयास शुरू किए, हालांकि शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी वाहन की चपेट में आने से मौत होने की बात सामने आ रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद

हादसे में घायल व्यापारी की उपचार के दौरान मौत
फोटो : 22
बरखेड़ा। आठ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल व्यापारी की इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर तीन निवासी 35 वर्षीय भानुप्रकाश शर्मा दो मार्च को पूरनपुर से वापस आ रहे थे। रास्ते में माला कॉलोनी के लिए जाने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बरेली ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले गए। एक निजी अस्पताल में सोमवार को उनकी मौत हो गई। संवाद

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत



बीसलपुर। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर भड़रिया मोड़ चौराहे के निकट सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव मंडरा सुमन निवासी राम बहादुर (65) रोजाना की तरह सोमवार सुबह टहलने के लिए जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें