बीईओ कार्यालय का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर।स्रोत:प्रशासन
पीलीभीत। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने बुधवार की सुबह जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां पर बीएसए मौजूद मिले जबकि दो कर्मचारी नदारद थे। नगर क्षेत्र के बीईओ भी कार्यालय में नहीं थे। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर बुधवार की सुबह 10:28 पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में बीएसए मौजूद थे। उपस्थित पंजिका को देखा गया तो डीसी सिविल पंकज शाक्य और चतुर्थ श्रेणी कर्मी सचिन कुमार अनुपस्थिति थे।
खंड विकास अधिकारी मरौरी भी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। बताया गया कि वह शासकीय कार्य से हाईकोर्ट गए हुए हैं। खंड शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र सुनील कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। इसके अलावा कंप्यूटर आपरेटर गीतांजलि सेंगर और लिपिक सरिता आकस्मिक अवकाश पर थीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजी गई है।