फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुष्कर्म पीड़िता पर दबाव बनाने पहुंचे तीन लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दुष्कर्म पीड़िता पर दबाव बनाने पहुंचे तीन लोगों को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि एक चकमा देकर भाग गया। तीनों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व नगर के एक होटल में हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने जबरन महिला को लेकर पहुंचे गैर समुदाय के युवक को पकड़ा था। सच्चाई सामने आने पर उसकी पिटाई भी की थी। महिला ने सेहरामऊ उत्तरी के गांव बांसूपुर निवासी जहांगीर आलम पर धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के साथ अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस मामले में मोहल्ला खानकाह निवासी मौलाना नूर अहमद अजहरी को भी दुष्कर्म के आरोप में नामजद किया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी जहांगीर को जेल भेज दिया। इधर रविवार रात पीड़िता पर आरोपियों के पक्ष में बयान कराने के लिए नगर निवासी अखलाक अहमद, मोहम्मद रफी व सेहरामऊ के गांव गोरा निवासी कफील खां एक अन्य व्यक्ति उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन

भनक लगने पर हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। घुंघचाई एसओ विशेष कुमार ने बताया कि अखलाक अहमद, कफील, मोहम्मद रफी को मौके से शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक व्यक्ति भाग गया है। उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें