फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छुट्टा पशुओं के झुंड के हमले में महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। छुट्टा पशुओं के झुंंड ने महिला सहित तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन में हुए हमलों में एक ग्रामीण की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी अधिकारियों की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे है, इससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कबीरपुर कसगंजा निवासी राजा सिंह बुधवार को पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे। रास्ते में छुट्टा पशुओं के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इसके अलावा गांव फत्तेपुर निवासी कमला देवी पर कसगंजा मोड़ के पास पशुओं ने हमला कर दिया। महिला पैदल घर लौट रही थी। हमले में महिला गंभीर घायल हो गई। इसके अलावा गांव बिलंदपुर निवासी राजू भी छुट्टा पशुओं के हमले में घायल हो गए। कार्य कर घर लौटते समय कसगंजा गांव के रास्ते पर हमला होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो अन्य घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें