घुंघचाई। रंजिशन महिला सहित तीन को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा निवासी भगवान देवी ने बताया कि गांव निवासी कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। गुरुवार को उसका पुत्र अक्षय डीसीएम में बैठने जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने रंजिशन उसके पुत्र को डीसीएम से नीचे खींच लिया और गाली गलौज करने लगे।
विरोध करने पर सभी ने एक राय होकर उसको पीटा। जिससे वह घायल हो गया। बचाने पहुंची महिला को भी मारपीट कर घायल कर दिया। झगड़े को लेकर खलबली मच गई। मौके पर मौजूद कई लोगों ने बमुश्किल झगड़े को शांत कराया। इसके बाद उसकी पुत्री छाया को भी घर से खींचकर पीटा गया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
तीनों घायलों को सीएचसी भेजा गया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया मामले की तहरीर मिली है। जिस पर जांच की जा रही है। जांच के अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद