घुंघचाई। थाना क्षेत्र के गांव नकटिया निवासी युवक पर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। बताया कि पुत्री अपने साथ 50 हजार की नकदी और जेवरात भी ले गई है। पुलिस ने मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को 10 जून की रात्रि में गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नकटिया निवासी युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसमें थाना दियोरिया कला क्षेत्र के गांव जयनगर निवासी राजेश का सहयोग है।
ग्रामीण की पुत्री घर में रखे सोने के झुमके, चांदी की पायलें व सोने की लर सहित 50 हजार रुपये की नकदी भी साथ ले गई। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। संवाद