फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अमेरिका से आए सैलानी ने की जंगल की सैर, दिखा बाघों को जोड़ा

विज्ञापन
मुस्तफाबाद पहुंचे अमरीका के सैलानी । स्रोत - पीटीआर
विज्ञापन
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की खूबसूरती विदेशी सैलानियों को भी काफी पसंद आ रही है। मंगलवार को अमेरिका से पहुंचे सैलानी ने जंगल सफारी का भ्रमण कर खूबसूरत नजारे का आनंद लिया। इस दौरान जब उनको बाघों का जोड़ा दिखाई दिया तो वह रोमांचित हो उठे। इस दौरान विभागीय टीम ने पीटीआर की खासियत भी बताई।
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू हो गया था। इसके बाद से सैलानियों की आमद तेजी के साथ शुरू हो गई। ठंड के दौरान इस संख्या में कुछ गिरावट आई, लेकिन नए साल के बाद मौसम साफ होते ही संख्या बढ़ गई। रोजाना जनपद के अलावा दूरदराज से सैलानी यहां पहुंचने लगे।
मंगलवार को अमेरिका से अलेक्जेंडर फेडरमैन पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचे। जंगल सफारी का आनंद लिया। चूका बीच की खूबसूरती देखकर वह काफी खुश हुए। इसके बाद जंगल की हरियाली और प्राकृतिक नजारा भी उन्हें काफी पसंद आया। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि सैलानियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें