फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: यू डायस पर दर्ज नहीं कर रहे थे छात्रों का डाटा, बंद कराए गए तीन मदरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टल पर मदरसों की स्थिति हो रही थी शून्य प्रदर्शित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सभी मदरसों को यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्रों की संख्या व अन्य विवरण अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए हैं। लगातार निर्देशों के बाद भी जिले के तीन मदरसों से यह काम नहीं किया जा रहा था। अब जिला अल्पसंख्यक अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने इन तीनों मदरसा को बंद करा दिया है।
बेसिक स्कूलाें और मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों का पूरा विवरण यू डायस पोर्टल पर अपलोड करने के शासन के निर्देश हैं। निर्देशों के क्रम में स्कूलों में विवरण अपलोड किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को पत्र भेजकर कहा था कि जिले में संचालित 197 मदरसों में दो मदरसों की ओर से डाटा फीड नहीं किया जा रहा। इसको लेकर कई बार नोटिस भी जारी किया गया। इसके बाद भी प्रगति शून्य दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

इस पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित सिंह ने बीएसए को पत्र भेजकर सिमरिया तालुके महाराजपुर पूरनपुर में संचालित मदरसा रसूल बख्स, खमरिया पुल में संचालित मदरसा गुलसने मुस्तफा और गजरौला में संचालित मदरसा निजाम ए अल मदार का यू डायस कोड निष्क्रिय करने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों मदरसों को बंद करा दिया गया। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि संचालकों की ओर से संचालन न करने की बात पर मदरसों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें