फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: श्मशान घाट की चहारदीवारी निर्माण में तीन लाख का घपला, प्रधान पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दयालपुर में श्मशानघाट की चहारदीवारी के नाम पर धनराशि में घपला होने की शिकायत की गई थी। जांच में टीम ने तीन लाख रुपये का घपला पकड़ा है। इमसें प्रधान को दोषी मानते हुए रिपोर्ट कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय योगी सेना के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विकास भारती ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत में कहा था कि पूरनपुर ब्लॉक के गांव दयालपुर में प्रधान और सचिव ने श्मशान घाट की चहारदीवारी के नाम पर लाखों रुपये का गबन किया है। शिकायत पर 25 जुलाई को खंड विकास अधिकारी की ओर से इसकी जांच कराई गई।
जांच में गांव के श्मशान घाट की चारों दिशाओं में चहारदीवारी के नाम पर 3.59 लाख रुपये का घपला सामने आया है। उपायुक्त मनरेगा को भेजी गई जांच रिपोर्ट में प्रधान को दोषी मानते हुए कार्रवाई की संस्तुति की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर इसमें कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें