पीलीभीत। पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा की मांगों को पूरा करने के लिए डीएम ने टीमें गठित कर सप्ताह भर में रिपोर्ट मांगी है। गत मंगलवार को समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने समर्थकों के साथ धरना दिया था और सात सूत्री मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा था।
ज्ञापन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी से चर्चा की। डीएम ने पूर्व मंत्री की मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को अलग-अलग टीमें बनाकर समस्याओं के निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम से मिले निर्देश के तहत सिटी मजिस्ट्रेट ने इसके लिए टीमों का गठन किया है। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने बताया कि सात दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है। संवाद