पीलीभीत। कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एसपी अविनाश कुमार पांडे ने बृहस्पतिवार देर रात तीन निरीक्षक व 57 उप निरीक्षकों के तबादले किए। इसमें पुलिस लाइन में तैनात 41 पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
तबादला सूची में पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक वीरेंद्र भारती को साइबर थाने, निरीक्षक मेहर सिंह और मनीष सिंह को क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक दीपक कुमार को जहानाबाद की शाही चौकी का प्रभारी बनाया गया। वहां से महेंद्र सिंह को हटाकर उन्हें देवहा चौकी प्रभारी बनाया है। वहीं साइबर थाने में तैनात उप निरीक्षक जगदीप मलिक को न्यूरिया थाने का एसएसआई बनाया गया है।
इसके अलावा डायल-112 में तैनात उप निरीक्षक प्रमोद कुमार को करेली थाना, प्रमोद कुमार शर्मा को सुनगढ़ी, उमेश कुमार सोलंकी को कोतवाली, रामकुमार चतुर्वेदी को सुनगढ़ी, नीरज कुमार मिश्रा को बरखेड़ा, प्रेम नारायण शर्मा को गजरौला, सुभाष चंद्र पाठक को गजरौला, गंधरपाल को बरखेड़ा, हसमत अली को बीसलपुर, राय सिंह को कोतवाली, श्रीकृष्ण को करेली थाने भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात 38 उपनिरीक्षकों को भी थानों में तैनाती दी गई है।