फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सप्त सरोवर पर पर्यटन बढ़ाने के होंगे प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पर्यटन की शान चूका बीच की तर्ज पर सप्त सरोवर पर भी पर्यटन बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जाएगा। पर्यटन के साथ लोगों को रोजगार से जोड़ने की कवायद भी तेज की जाएगी। इसको लेकर वन राज्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) पर्यटन के लिहाज से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। पर्यटन सत्र के दौरान प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हरियाली के बीच जंगल में बाघों की मौजूदगी सैलानियों को बार-बार आने पर मजबूर करती है। यही वजह है कि पिछले सत्र में सैलानियों की आमद ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अन्य स्थानों को भी विकसित करने पर जोर है।
इसके लिए पिछले साल बराही रेंज में स्थित सप्त सरोवर पर विकास कार्य कराए गए। चार हट बनाई गईं। सैलानियों के ठहरने की अनुमति भी दी गई, लेकिन सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए। अब फिर सप्त सरोवर पर पर्यटन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में बृहस्पतिवार को वन्यजीव सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे वन राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने अफसरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सप्त सरोवर पर पर्यटन बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार में तेजी लाई जाए। इसके साथ ही लोगों को रोजगार से जोड़ने की कवायद पर भी अमल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें