फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मारपीट में शाहजहांपुर के युवक समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के तीन स्थानों पर रविवार को हुई मारपीट की घटनाओं में शाहजहांपुर के एक युवक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव किशनी निवासी सीमा देवी पत्नी धर्मपाल को गांव के ही एक युवक ने बच्चों के विवाद में डंडा मारकर घायल कर दिया। वहीं गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी महेश कुमार को गांव के कुछ लोगों ने कहासुनी के विवाद में लाठी मारकर घायल कर दिया। मेहमानी में आए महेश कुमार के दामाद शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव भरौना निवासी अनूप कुमार ने जब बीच बचाव करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी लाठियों से पीट कर घायल कर दिया। घायलों ने कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है। कोतवाली पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर मामलों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें