बीसलपुर। गांव दौलापुर निवासी प्रसादी लाल ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम नागेंद्र पांडेय को शिकायती पत्र दिया है।
आरोप है कि ब्लॉक कार्यालय के एक कर्मचारी ने उनके गांव के कई अपात्रों से पांच-पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क लेकर उनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में गलत तरीके से दर्ज कर लिए हैं। जो पात्र लाभार्थी सुविधा शुल्क नहीं दे पाए उनके नाम सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। पत्र में मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी की सेवा समाप्त कराने की मांग की गई है। पत्र में कर्मचारी के नाम और पद का भी उल्लेख किया गया है। संवाद